{"_id":"570154994f1c1b8413c813f2","slug":"bender-s-wife-killed-after-being-crushed-by-bricks-srerah","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने सरेराह ईंट से कुचलकर पत्नी को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी ने सरेराह ईंट से कुचलकर पत्नी को मार डाला
Sun, 03 Apr 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
शराबी ने सरेराह ईंट से कुचलकर पत्नी को मार डाला
Link Copied
रविवार दोपहर कस्बे में रामताल रोड पर चना चबेना की दुकान चलाने वाली महिला के सिर पर उनके शराबी पति ने सरेराह ईंट से ताबड़तोड़ हमले कर मार डाला और भाग गया। लोग इतने संवेदनहीन बने रहे कि आरोपी दिनदहाड़े सरेराह पत्नी को तब तक मारता रहा जब तक वह निढाल नहीं हो गई और इस दौरान कोई भी महिला को बचाने नहीं आया। आसपास के दुकानदार, पड़ोसी और राहगीर तमाशबीन बने खड़े रहे। बेटे ने पिता के खिलाफ मां की हत्या करने की तहरीर दी है हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। मोहल्ला वर्कजई में रामताल रोड पर अंगद की दुकान और उसके पीछे मकान बना हुआ है। अंगद मंडी में छोटे स्तर पर मूंगफली का कारोबार करता है। उसकी 50 वर्षीय पत्नी सावित्री घर में बनी दुकान में चना चबेना बेचती है। बताते है कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे अंगद मंडी से घर खाना खाने आया, इसी दौरान पति पत्नी में किसी बात पर कहासुनी हो गई। गुस्साए अंगद ने पास में पड़ी ईंट उठाकर सावित्री के सिर पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। सावित्री चीखी चिल्लाई लेकिन अंगद सावित्री के निढाल होने तक हमले करता रहा। खून से सराबोर सावित्री के गिरते ही अंगद भाग निकला। घटना के दौरान महिला के अन्य बच्चे दूसरे मकान में थे। हालांकि घरवाले कुछ देर बाद सावित्री को लेकर सीएचसी गए लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में सावित्री के बेटे राजीव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका पिता शराब के नशे में धुत होकर मां की दुकान पर पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। मां ने विरोध किया तो वहां मौजूद एक व्यक्ति की पत्नी के कहने पर पिता ने मां के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।