{"_id":"59189b3a4f1c1b592a8515a1","slug":"beaten-maid-with-a-fianc","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर के साथ आ रही युवती को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगेतर के साथ आ रही युवती को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो खुटार।
Updated Sun, 14 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : अमर उजाला
सरेराह फोटो खींचे, अभद्रता भी की
मंगेतर और एक अन्य महिला के साथ घर आ रही एक युवती से चार युवकों ने सरेराह अभद्रता की। उसके फोटो खींच लिए। युवती को मंगेतर से अलग नहीं होने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
नगर की एक युवती की शादी गांव कजरी में तय हुई है। युवती परिवार की एक महिला के साथ मंगेतर के घर कजरी गई थी। रविवार दोपहर युवती को उसका मंगेतर बाइक से घर छोड़ने आ रहा था। आरोप है कि तिकुनियां चौराहे पर दो बाइकों से आए चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और कहा कि वह अपने मंगेतर से संबंध तोड़ ले। युवती के मना करने पर उसकेे साथ मारपीट की गई और उसके फोटो भी खींचे गए। इसके बाद आरोपी जान से मार देने की धमकी देते भाग गए। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।