{"_id":"576ff75f4f1c1bdb6f79a7bc","slug":"banned-trucks-full-of-animals-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 26 Jun 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई की तरफ से आ रहे प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक को रविवार सुबह पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक में 65 प्रतिबंधित पशु थे, जिनमें 10 मृत मिले। सिपाही को मुखबिर से सूचना मिली कि हरदोई की तरफ से प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक आ रहा है। सिपाही दिनेश भदौरिया ने इसकी सूचना को थाने पर दी। इस दौरान सिपाही दिनेश ने ट्रक को हुल्लापुर चौराहा पर रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी। इस पर पुलिस ने गांव चौरसिया हाईवे पर नाकाबंदी कर दी। इस पर चालक ने ट्रक को एक किमी पहले ही छोड़ दिया और फरार हो गया। ट्रक में 65 प्रतिबंधित पशु मिले, जिनमें 10 मृत पाए गए। जीवित पशुओं को ग्रामीण के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन