फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bank

पहचानिए : यह हैं हरनहाई बैंक डकैती के गुनहगार

Sun, 15 Feb 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 15 Feb 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
bank
गौरतलब है कि हरनहाई बैंक डकैती में शामिल बदमाशों ने अपनी पहचान छिपाने का कोई प्रयास नहीं किया था। डकैती के बाद  बदमाश बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग करने वाला कंप्यूटर आदि भी उठा ले गए थे, लेकिन बैंक परिसर में लगे एटीएम मशीन के कैमरे में बदमाशों के फोटो कैद हो गए थे। बदमाशों की इसकी जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस को यह फोटो हाथ लगे थे। पुलिस डकैतों के बारे में तमाम जानकारी हासिल कर चुकी है। बदमाश पंजाब के बताए जाते हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी टीम रवाना की गई है।
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि बदमाशों का स्थानीय कनेक्शन जरूर है। डकैती से पहले बदमाश खुटार, मैलानी क्षेत्र में कार सहित देखे गए हैं। बदमाशों के शरणदाता की तलाश भी चल रही है। पुलिस का मानना है कि क्षेत्र में घूमते समय और डकैती के बाद भागते समय लोगों ने बदमाशों को देखा होगा। उनकी कार का नंबर आदि भी किसी के जेहन में हो सकता है। एसओ राजेश सिंह ने लोगों ने अपील की है कि बदमाशों की कार के नंबर सहित बदमाशों के बारे में कोई जानकारी हो तो उसे पुलिस को जरूर बताए। सूचना देने वाले की पहचान उजागर नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


मीडिया में देर से फोटो साझा करने पर सवाल
खुटार। लोगों का मानना है कि यदि पुलिस ने एटीएम से मिले बदमाशों के फोटो मीडिया से पहले ही साझा किए होते तो क्षेत्र के लोग उनकी पहचान कर पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दे सकते थे और पुलिस का काम आसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed