{"_id":"6af77217a9b6bc1f5e0231b9","slug":"case-filed-against-three-brothers-for-breaking-down-a-door-and-beating-a-couple-sambhal-news-c-204-1-chn1003-134612-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दरवाजा तोड़कर दंपती को पीटने में तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दरवाजा तोड़कर दंपती को पीटने में तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट
Sat, 14 Nov 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
जुनावई। रामनगर टप्पा वैश्य गांव में नौ नवंबर को मजदूरी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी के विरोध पर दंपती से मारपीट के मामले में तीन भाइयों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सुनीता पत्नी कुंवरपाल ने बताया कि नौ नवंबर की रात वह और उनके पति दरवाजे पर खड़े थे। इसी दौरान गांव के राजेश, शैलेंद्र और बाबू ने उनके पति की मजदूरी को लेकर खिल्ली उड़ाई। पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें सड़क पर गिराकर पीटा। पति किसी तरह बचकर घर में घुसे और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। उन्होंने पति-पत्नी दोनों से लात-घूंसों से मारपीट की। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
सुनीता ने 10 नवंबर को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों राजेश, शैलेंद्र और बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों पर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराएं लगाई गई हैं।