{"_id":"6af772106ede93a5060a966f","slug":"died-by-hanging-after-losing-25-lakh-in-gambling-kanpur-news-c-362-1-ka11013-160775-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जुए में 2.5 लाख हारने के बाद फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जुए में 2.5 लाख हारने के बाद फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी, पटेलनगर में दिवाली पर जुए में 2.5 लाख रुपये हारने के बाद कर्मचारी ने शुक्रवार सुबह राशन गोदाम में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने दोस्तों पर शराब पिलाने के बाद जुए में रुपये हरवाने का आरोप लगाया। चकेरी पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए है। मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला जिसमें दोस्त के नाम का जिक्र किया गया है।
मवैया गांव निवासी दीपक कुमार (46) पटेलनगर स्थित राशन गोदाम में काम करते थे। परिवार में पत्नी लक्ष्मी देवी, तीन बेटे राजू, नितिन व ओम हैं। साले सनी गुप्ता ने बताया कि दिवाली पर उनके दोस्तों अजय, हिमांशु, पिंटू ने उन्हें शराब पिलाई, फिर जुआ खिलवाया। दोस्तों ने उनसे 2.5 लाख रुपये जीत लिए। रुपये जाने के बाद से दीपक परेशान थे।
शुक्रवार सुबह दीपक ने गोदाम में गैलरी में जाली के सहारे रस्सी से फंदा लगा खुदकुशी कर ली। परिजन ने काफी फोन मिलाया लेकिन जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने राशन गोदाम के मालिक जितेंद्र अवस्थी को फोन किया। जितेंद्र ने खिड़की से झांककर देखा तब दीपक के खुदकुशी करने का पता चला। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि पत्नी लक्ष्मी देवी की तहरीर पर तीन दोस्त अजय, हिमांशु, पिंटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
इंसेट
पहले उधार दिया, फिर जुए में जीत ली रकम
मृतक दीपक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने साथी दोस्त हिमांशु का जिक्र किया। दीपक ने लिखा था कि हिमांशु ने पहले रुपये उधार दिए। इसके बाद बेईमानी कर जुए में वही रुपये जीकर उसे कर्जदार बना दिया। सुसाइड नोट में पत्नी लक्ष्मी देवी से बच्चों का ख्याल रखने के लिए भी कहा है। गोदाम मालिक जितेंद्र अवस्थी को निर्दोष बताया। परिजन ने आरोप लगाया कि जो लोग दीपक को जुआ खिलाते थे उनको करीब 15 दिन पहले पुलिस ने पकड़ा था। लेनदेन कर उनको छोड़ दिया था। अगर पुलिस उसी समय कार्रवाई करती तो घटना न होती।