{"_id":"6af771e5534e0d750a04c9e9","slug":"womans-body-found-on-dhabarsi-road-murder-suspected-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-143136-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ढबारसी मार्ग पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ढबारसी मार्ग पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
Sat, 14 Nov 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के ततारपुर संदल गांव में अमरोहा जिले के ढबारसी मार्ग पर 50 वर्षीय महिला का शव चोटिल हालत में मिला है। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। मौके पर खून बिखरा हुआ था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुरुआत में पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही थी। हालांकि, जब महिला की पहचान आसपास के किसी गांव से नहीं हो पाई, तो हत्या की आशंका गहरा गई। असमोली सीओ अमन सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए तीन थानों की टीमें लगाई गई हैं। एसओजी की टीम भी इसमें शामिल है। महिला की मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। उसके सिर में चोट लगी है, यह अभी तक सामने आया है।
ट्रैक सूट और स्पोर्ट शूज पहने थी महिला महिला ने मैरून रंग का ट्रैक सूट और मोजों के साथ स्पोर्ट्स शूज पहने हुए थे। उसके पहनावे से वह किसी शहरी क्षेत्र की प्रतीत हो रही है। सीओ के अनुसार, आसपास के सभी गांवों में महिला की फोटो भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया गया है, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने सिर में चोट मारकर हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है। थाना प्रभारी संजय शर्मा को ग्राम प्रधान ने शव पड़े होने की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
करीब 50 मीटर की दूरी पर है अमरोहा जिला
नखासा थाना क्षेत्र के जिस स्थान पर महिला का शव मिला है। वहां से करीब 50 मीटर की दूरी पर अमरोहा जिले का ढबारसी थाना लगता है। शव जिस स्थान पर मिला है वह संपर्क मार्ग है लेकिन आगे जाकर यह हसनपुर को जोड़ता है। आशंका यह भी है कि महिला को इस स्थान पर लाया गया और वारदात को अंजाम दिया गया है। पहनावा शहरी होने के चलते पुलिस की जांच भी इसी बिंदु की ओर बढ़ रही है। जहां-जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, फुटेज खंगाली जा रही हैं।
000
कोट
महिला के सिर में चोट लगी है। खून भी मौके पर बिखरा हुआ मिला है। शव को पहचान कराने के लिए मोर्चरी में रखा गया है। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तीन टीमें इस मामले में लगाई गई हैं और एसओजी भी खोजबीन कर रही है।
अमन सिंह, सीओ, असमोली