{"_id":"5702b1944f1c1b4d50c81376","slug":"balaji-shrine-main-sevadar-looting-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाला जी धाम के मुख्य सेवादार की हत्या कर लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाला जी धाम के मुख्य सेवादार की हत्या कर लूटपाट
Tue, 05 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
बाला जी धाम के मुख्य सेवादार की हत्या कर लूटपाट
Link Copied
कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर स्थित नगर के प्रख्यात बाला जी धाम पर बदमाशों ने धावा बोलकर वहां सो रहे मुख्य सेवादार 60 वर्षीय गंगा प्रसाद उर्फ मुन्ना की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी और मंदिर में जमकर लूटपाट की। घटना की जानकारी पुजारी के मंदिर पहुंचने पर हुई। इसके बाद लोग मंदिर की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। बदमाशों का अभी सुराग नहीं लगा है। बदमाश दान पात्र के करीब 15 हजार रुपये, सेफ में रखे आठ हजार रुपये, हनुमान जी का चांदी का मुकुट और चांदी के पांच बर्तन लूट ले गए। मिर्जापुर क्षेत्र के गांव सींगापुर के रहने वाले गंगा प्रसाद पिछले तीन साल से बाला जी धाम के मुख्य सेवादार के रूप में सेवा कर रहे थे। पत्नी का निधन हो चुका है, इकलौती बेटी सावित्री की शादी कर वह सारी जिम्मेदारियों से निवृत्त होकर दिन-रात यहीं रहने लगे थे। मंदिर में वह रात में अकेले ही रहते थे। पुजारी शिवराम द्विवेदी रात को आरती आदि कराने के बाद नौसारा स्थित अपने मकान पर चले गए। सोमवार सुबह पांच बजे जब वह मंदिर पहुंचे तो बरामदे में तख्त पर गंगाप्रसाद का लहूलुहान शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना मंदिर प्रबंध समिति को दी। सूचना पर पुलिस भी आ गई। सीओ सदर अनुराग दर्शन ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। गंगाप्रसाद के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। कयास लगाया जा रहा है कि लूटपाट के दौरान किसी बदमाश को पहचान लेने या फिर विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। मंदिर के मुख्य दरवाजे के चैनल के साथ वहां के सभी कमरों, उनमें रखी सेफ, बक्सों और दान पात्र के ताले टूटे हुए पाए गए। मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वाड के खोजी कुत्ता मंदिर के पीछे बने तीन मकानों तक गई। पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, हालांकि रात तक कोई सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।