फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bahe with a friend in four river of death

एक साथ चार दोस्त नदी में बहे, एक की मौत

Wed, 13 Jul 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Wed, 13 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bahe with a friend in four river of death
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
मौसा के घर ईद मिलने बरेली के कस्बा फरीदपुर के गांव भगवंतापुर गए पांच युवक नदी में डूब गए। तीन लोगों को जीवित बचा लिया गया, जबकि एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक के चाचा का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। युवक की मौत और चाचा के बारे में पता नहीं चल पाने से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पुवायां के ग्राम बड़ागांव निवासी बली मोहम्मद का 18 वर्षीय पुत्र लाल मोहम्मद, अपने चाचा 19 वर्षीय जब्वार मोहम्मद और गांव के ही गफ्फार, राजू, मोहम्मद फुरकान आदि के साथ मुंबई में ग्रिल बनाने का काम करता है। सभी हम उम्र और आपस में दोस्त भी हैं। ईद पर सभी दोस्त तीन जुलाई को मुंबई से घर लौटे थे। 11 जुलाई को लाल मोहम्मद अपने चाचा जब्वार और तीन अन्य दोस्तों के साथ अपने मौसा बरेली के कस्बा फरीदपुर के गांव भगवंतापुर निवासी इसरार खां के घर ईद मिलने गया था। 
विज्ञापन

12 जुलाई को पांचों लोग कस्बे के पास बहगुल नदी के ढकनी वाले पुल के पास नहाने चले गए। नहाते समय सभी नदी के तेज बहाव में बहने लगे तो आसपास के लोगों ने नदी में कूदकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। गफ्फार, राजू, मोहम्मद फुरकान को लोगों ने बचा लिया, लेकिन लाल मोहम्मद और उसका चाचा जब्वार मोहम्मद नदी में बह गए। जानकारी पाकर इसरार के घर के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलवाकर दोनों की तलाश कराई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिली तो बड़ागांव से दोनों के परिवार के लोग भी भगवंतापुर पहुंचे। बुधवार को लाल मोहम्मद का शव नदी से बरामद हो गया, लेकिन देर शाम तक जब्वार का कोई पता नहीं चल सका था। दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर का कमाऊ सदस्य था लाल मोहम्मद 
पुवायां। लाल मोहम्मद अपने चार भाइयों में बड़ा था। उसने इसी वर्ष बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा पास की थी। पढ़ाई के साथ वह मुंबई में ग्रिल बनाने का कार्य भी करता था, जिससे परिवार चलाने में मदद मिलती थी। उसके तीन भाई अभी नाबालिग हैं। लाल मोहम्मद की मौत से मां मरियम बेगम सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।

उधर, जब्बार मोहम्मद अपने भाइयों में सबसे छोटा है। उसका पता नहीं चल पाने से परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से ग्रस्त हैं। मां अफसरी बेगम सहित परिवार के लोगों का रो रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed