{"_id":"58dd55834f1c1b0b0563e17d","slug":"badmash-did-kidnapping-teen","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने किया किशोर का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने किया किशोर का अपहरण
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकप सवार छह बदमाशों ने दवा लेने जा रहे एक श्रमिक के पुत्र का नशा सुंघाकर अपहरण कर लिया, लेकिन शारदा नहर पर बदमाशों का वाहन खराब हो जाने पर बदमाशों ने किशोर को नहर के किनारे डाल दिया और भाग निकले। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
थाना मोहम्मदी के गांव नहुआ निवासी सुरेशचंद्र परिवार सहित पुवायां के गांव बालेमऊ में भट्ठे पर मजदूरी करता है। 29 मार्च को उसका 17 वर्षीय पुत्र धर्मपाल दवा लेने गांव मुड़िया कुर्मियात जा रहा था। गांव मुड़िया और बालेमऊ के बीच बालेमऊ की ओर से आई एक पिकप के चालक ने धर्मपाल से मुड़िया कुर्मियात का रास्ता पूछा। इस बीच पिकप में बैठे दो लोग उतरे और धर्मपाल को नशा सुंघाकर पिकप में डाल लिया और भाग निकले।
धर्मपाल के अनुसार उसे कुछ होश आया तो पिकप शारदा नहर की पटरी पर चल रही थी। वाहन में छह बदमाश थे, जिन्होंने धर्मपाल को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी, जिस कारण वह सहम कर बैठ गया। गांव कोरोकुइयां के पास पिकप अचानक बंद हो गई और काफी प्रयास के बाद भी स्टार्ट नहीं हुई। इस पर बदमाशों ने धर्मपाल का मोबाइल लेकर सिम निकाल लिया और मोबाइल वापस उसकी जेब में डाल दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे वाहन से उतारा और सभी ने मिलकर पिकप में धक्का लगाया। धक्के से पिकप के स्टार्ट होने के बीच पटरी पर कुछ लोग आते दिखे। इस पर बदमाश उसे छोड़कर वाहन सहित भाग निकले। धर्मपाल किसी तरह भट्ठे पर पहुंचा और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। सुरेशचंद्र पुत्र को लेकर थाने पहुंचा लेकिन कोतवाली प्रभारी के बाहर होने के कारण वापस लौट गया। सुरेश ने बताया कि वह शुक्रवार को तहरीर देगा।