फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Baba killed Amit

पोल खुलने के डर से अमित की जान ली

Tue, 02 Jan 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Tue, 02 Jan 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
Baba killed Amit
killer
थाना मीरानपुर कटरा के गांव पिपरी के अमितपाल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए गांव के ही बाबा सुआलाल को गिरफ्तार कर लिया है। उससे हत्या में प्रयुक्त हंसिया व खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। बाबा ने अमित की हत्या इसलिए की थी क्योंकि उसने एक महिला के साथ बाबा को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसे डर था कि अमित उसकी गांव में पोल खोल देगा। एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने घटना के खुलासे की जानकारी मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी।
विज्ञापन

घटना के अगले दिन 31 दिसंबर को पुलिस ने पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मियों को हत्यारे की सुरागरसी के लिए लगा दिया था। इसके अलावा बरेली से डॉग स्क्वॉयड भी बुलाया गया था। डॉग डायना घटना स्थल से थोड़ी दूर पर बनी मढ़ी के पास तक गया था, जहां खून के कुछ धब्बे भी मिले थे। तभी बाबा पुलिस के शक के दायरे में आ गया था, लेकिन पुख्ता सबूत के कारण पुलिस बाबा पर हाथ डालने से बच रही थी। सिविल ड्रेस में पुलिस जब गांव में घूम रही थी, तभी पुलिस ने महिला को मोबाइल पर बात करते हुए सुन लिया कि पुलिस आई थी लेकिन अब चली गई। दो-तीन दिन में सब कुछ सही हो जाएगा। बस पुलिस का यहीं पर शक गहरा गया और महिला को हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ हुई तो उसने घटना के बारे में बता दिया कि बाबा सुआलाल ने अमित की हत्या की है, लेकिन उसका इस हत्या में कोई हाथ नहीं है। इस पर पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया और उसने घटना कबूल कर ली। बाबा ने पुलिस को बताया कि अमित ने उसे एक दिन पहले मढ़ी पर ही महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसने पोल खुलने के  डर से अमित की हत्या कर दी। हत्यारोपी बाबा मृतक का रिश्ते में दादा लगता है।
विज्ञापन


गला दबाने से नहीं मरा तो हंसिया से फाड़ दिया पेट
मीरानपुर कटरा। पोल खुलने के डर से बाबा सुआलाल ने अमित को 30 दिसंबर की रात नौ और दस बजे के बीच पकड़ लिया और उसे मैंथा प्लांट के पास ले जाकर जमीन में गिरा लिया। उसे मारने के लिए बाबा ने पहले उसका गला दबाया, लेकिन जब उसकी सांसें नहीं थमीं और छटपटाहट ज्यादा बढ़ी तो बाबा ने अमित का पेट हंसिया से फाड़ दिया। इसके बाद उसके शरीर पर हंसिया से कई बार किए ताकि उसके बचने की कोई उम्मीद बाकी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी छोड़ गई तो महिला से बना लिए संबंध
अमित की हत्या में पकड़े गए सुआलाल गांव का ही रहने वाला है। वर्ष 1985 में शादी के बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। लगभग चार साल से सुआलाल बाबा हो गया और गांव के बाहर मढ़ी बना कर रहने लगा था। इसी दौरान बाबा के संबंध एक महिला से हो गए। महिला अपने पति से 20 वर्ष से अलग रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed