{"_id":"576ff6df4f1c1bcb7379aa50","slug":"atm-withdrawal-of-rs-10-thousand-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण के एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण के एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 26 Jun 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम पर मौजूद दो ठगों ने रुपये निकालने आए एक ग्रामीण को बरगलाने के बाद उसके खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। परेशान ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
थाना मदनापुर के गांव अकबरपुर तिरिया निवासी श्रीकृष्ण रविवार दोपहर करीब साढ़़े बारह बजे तहसील रोड स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने आए। मशीन में दो बार कार्ड डालने के बाद भी जब रुपये नहीं निकल सके, तब पीछे मौजूद एक युवक ने उससे कहा कि वह उसके पैसे निकाल देगा युवक की बातों में आकर ग्रामीण ने उसे एटीएम कार्ड देते हुए पासवर्ड भी बता दिया। इसके बाद युवक ने भी रुपये निकालने का दिखावा किया और कहा कि उसके खाते से पैसे नहीं निकल सकेंगे। इसके बाद युवक ने ग्रामीण का एटीएम कार्ड लौटा दिया, लेकिन यह एटीएम नकली था। इसके बाद वह युवक तथा उसका साथी वहां से निकल गये। कुछ देर बाद जब श्रीकृष्ण बाजार में था तब उसके मोबाइल पर 10 हजार रुपये खाते से निकल जाने का मैसेज आया इसके बाद चेक करने पर पता चला कि युवक द्वारा दिया गया एटीएम नकली है जबकि उसका एटीएम ठग लेकर चले गये। इसके बाद कोतवाली पहुंचे उक्त ग्रामीण ने तहरीर दी तथा अपना एटीएम खाता बंद कराया। ग्रामीण के अनुसार उसके खाते में 46 हजार रुपये थे।