फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   atikraman

पुलिस ने धर्मस्थल का अवैध निर्माण ढहाया

Thu, 05 Feb 2015 11:55 PM IST
रोजा, शाहजहांपुर
रोजा, शाहजहांपुर Updated Thu, 05 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर नेवाजपुर गांव के धर्मस्थल पर हो रहे अवैध निर्माण को पुलिस ने ढहा दिया। अवैध निर्माण कर रहे दो मजदूरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि चार मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

बता दें कि थाना क्षेत्र के नेवाजपुर गांव के सतेश्वरनाथ धर्म स्थल पर पिछले एक पखवाड़े से गांव के प्रदीप सिंह, लाल सिंह, संदीप सिंह और कल्लू ने कब्जाकर निर्माण करा रहे थे। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम सदर से 23 जनवरी को की थी।
विज्ञापन

एसडीएम सदर जयनाथ यादव ने भी इस मामले में रोजा पुलिस को निर्माण रुकवाकर रिपोर्ट देने के आदेश पारित किए थे, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। बृहस्पतिवार को सुबह से ही प्रदीप सिंह आदि फिर निर्माण कराने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर ग्राम प्रधान बादशाह सिंह और कई सदस्यों ने डीएम शुभ्रा सक्सेना से शिकायत की। पूछताछ के दौरान पहले तो पुलिस ने डीएम को काम न होने की बात बताते हुए गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण डीएम कार्यालय में बैठकर वस्तुस्थिति से अवगत करा रहे थे।
पुलिस का झूठ सामने आते ही डीएम के तेवर बदल गए और उन्होंने प्रभारी निरीक्षक रोजा की फटकार लगाते हुए तत्काल मौके पर जाकर निर्माण रुकवाने के आदेश दिए। मौके पर पुलिस ने धर्मस्थल परिसर में काम कर रहे लेबर पिंटू और प्रिंस निवासी चर्च कॉलोनी थाना रोजा को सामान सहित गिरफ्तार कर लिया और अवैध निर्माण को ढहा दिया, लेकिन अर्थलाभ के चलते प्रदीप सिंह का लकड़ी का खोखा नहीं हटाया गया है। इससे ग्रामीणों में अभी आक्रोश है।


यह निर्माण धर्मस्थल पर बिना किसी इजाजत के किया जा रहा था। इसको प्रदीप सिंह, लालसिंह, संदीप सिंह और कल्लू करा रहे थे। चारों के खिलाफ  एक रिपोर्ट एसडीएम सदर और डीएम को भेजी जा रही है।
-अजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed