{"_id":"be609fc87bdf0a6c30d05300bf19618b","slug":"are-going-to-appear-in-court-to-the-young-man-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में हाजिर होने जा रहे युवक को गोली लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट में हाजिर होने जा रहे युवक को गोली लगी
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 10 Jul 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की ब्रज बिहार कॉलोनी में रहने वाला रोमी तिवारी भाभी की हत्या के मामले में शुक्रवार को कोर्ट में हाजिर होने जा रहा था। उसका आरोप है कि कचहरी ओवरब्रिज पर कुछ लोगों द्वारा गोली मारने से वह घायल हो गया। गोली उसके दाहिने हाथ के बाजू को रगड़ती हुई निकल गई। किसी तरह वह सीजेएम कोर्ट पहुंचा और गोली लगने की बात कहता हुआ चिल्लाकर गिर पड़ा। इससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। वकीलों और लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गई। सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस के मुताबिक रोमी ने पेशबंदी में खुद घटना को अंजाम दिया है।
ब्रज बिहार कॉलोनी में रहने वाले सुरेशचंद्र तिवारी के बड़े बेटे मनीष तिवारी की शादी 11 साल पहले पुवायां क्षेत्र के गांव घनश्यामपुर की अंकिता से हुई थी। 16 जून 15 को संदिग्ध हालात में अंकिता की मौत हो गई। इस मामले में अंकिता के भाई प्रमोद तिवारी ने मनीष तिवारी के भाई रोमी और उसकी पत्नी सीमा, मां मनोरमा, बहन प्रिया और ज्योति के खिलाफ कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से रोमी फरार चल रहा था।
शुक्रवार को रोमी ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर अर्जी डाली थी। रोमी के मुताबिक वह दोपहर करीब 12 बजे मुकरमपुर निवासी अपने भाई के साले के दोस्त गुड्डू के साथ बाइक से कोर्ट में सरेंडर करने जा रहा था। कचहरी ओवरब्रिज के पास उसके भाई मनीष के साले प्रमोद, प्रदीप, अक्षय और तीन अज्ञात लोगों ने दो बाइकों से घेरकर फायर कर दिया। गोली उसके दाहिने हाथ के बाजू को रगड़ती हुई निकल गई। वह जान बचाने के लिए भागता हुआ कोर्ट परिसर पहुंचा और गिर गया। रोमी के गिरते ही कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची सदर बाजार थाना पुलिस उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उसकी निगरानी के लिए दो सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। रोमी का इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक, जख्म के पास ब्लैकनेस है। गन पाउडर के पार्ट्स भी मौजूद हैं। ऐसा उसी स्थिति में होता है जब गोली बिल्कुल नजदीक से चलाई गई हो।
पीड़ित का कहना है कि कचहरी ओवरब्रिज के पास उसको गोली मारी गई। घटना कुछ संदिग्ध लग रही है। इसलिए मामले की जांच कराई जा रही है। फिलहाल पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
- राजेश कुमार, एसपी सिटी
अब सरेंडर अर्जी पर सुनवाई कल
शाहजहांपुर। गोली से घायल रोमी तिवारी हत्या के मामले में मुल्जिम है। आठ जुलाई को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर के लिए उसने वकील के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया था। शुक्रवार को यह हादसा हो जाने के कारण रोमी के वकील ने तारीख बढ़ाने का प्रार्थना दिया। इस पर कोर्ट ने सरेंडर प्रार्थना पत्र पर सुनवाई को 13 जुलाई नियत कर दी है।