{"_id":"6aa8577f45429afd6e0ee0e0","slug":"three-women-killed-12-injured-after-tractor-trolley-overturns-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-140420-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन महिलाओं की मौत, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन महिलाओं की मौत, 12 घायल
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव फतेहउल्ला गंज में पुलिस चौकी के नजदीक ट्रैक्टर का एक्सल टूटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में असमोली क्षेत्र के गांव पैंतिया माफी निवासी चंदा देवी (48) पत्नी हरकेश, ममता (40) पत्नी दयाराम और ओमवती (52) पत्नी हरपाल की मौत हो गई। 12 लोग घायल हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है।
ट्रॉली में 19 लोग सवार थे। यह सभी मैनाठेर क्षेत्र के गांव लधुपुरा में एक रिश्तेदार के यहां हुई गमी में शामिल होने जा रहे थे। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ट्रैक्टर का एक्सल टूटना सामने आई है।
मृतका चंदादेवी के पति हरकेश ने बताया कि उनके तहेरे बहनोई की मैनाठेर के गांव लधुपुरा में मौत हो गई थी। परिवार के 19 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। फतेहउल्ला गंज पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर ट्रैक्टर का एक्सल टूट गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। उनकी पत्नी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घायलों में गांव निवासी विजय सिंह, महेंद्र सिंह, वीरवती, आशा, प्रेमपाल, श्यामलाल, राजकुमार, संतोष देवी, बाला और रेखा घायल हुई हैं। घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे एसडीएम विकास चंद्र और सीओ कुलदीप सिंह ने घायलों का हालचाल जाना और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।