फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A goat knocked down a wall, kicked a pregnant woman in the stomach during a dispute, resulting in a miscarriage

Lakhimpur Kheri News: बकरी ने गिराई दीवार, विवाद में गर्भवती के पेट पर बरसाईं लातें, हुआ गर्भपात

Tue, 15 Sep 2026 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 15 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A goat knocked down a wall, kicked a pregnant woman in the stomach during a dispute, resulting in a miscarriage
लखीमपुर खीरी। ग्राम शिवालापुरवा में बकरी के दीवार गिराने के मामूली विवाद में मारपीट हो गई। आरोप है कि विपक्षियों ने तीन माह की गर्भवती महिला के पेट पर लातों से प्रहार किया। इससे उसका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन

महिला के भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का भी आरोप है। सदर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

सीओ सिटी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि आठ सितंबर को घटना हुई थी। इस दौरान पीड़िता और उसके भाई से गाली-गलौज और मारपीट की गई। आरोप है कि महिला के भाई पर चाकू से हमला किया गया। वहीं, तीन माह की गर्भवती महिला के पेट पर लातें मारी गईं। इससे उसका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चार आरोपियों को भंसडिया क्रासिंग से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में नसीम उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम शिवालापुरवा, साबिर निवासी मोहल्ला ईदगाह, मोनिस निवासी मोहल्ला ईदगाह और समीर खान निवासी मोहल्ला ईदगाह शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed