फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: एसएचओ को गाड़ी से कुचलने के आरोप में सिपाही हिरासत में

विज्ञापन
jammu and kashmir news
अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस विभाग के सिपाही को अपने ही थाना प्रभारी (एसएचओ) को गाड़ी से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। घटना रविवार देर रात बिजबिहाड़ा पुलिस थाने के बाहर उस समय घटी, जब एसएचओ माजिद अहमद खान अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी कोकरनाग के बिंदू निवासी सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल खुर्शीद अहमद वानी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर वारदात में इस्तेमाल कार को भी मौके पर ही जब्त कर लिया है। हादसे के फौरन बाद घायल एसएचओ माजिद अहमद खान को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) बिजबिहाड़ा पहुंचाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें तुरंत श्रीनगर के बोन एंड जॉइंट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सिपाही ने अपने ही अधिकारी को टक्कर क्यों मारी, इसका पता लगाने के लिए मामले की गहन जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed