फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After hitting the dispute bikes

बाइकों के टकराने के बाद हुआ विवाद 

Sat, 26 Nov 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। तिलहर।
अमर उजाला ब्यूरो। तिलहर। Updated Sat, 26 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
After hitting the dispute bikes
पीटा - फोटो : अमर उजाला
फायरिंग व मारपीट में तीन घायल, मची अफरा तफरी
विज्ञापन

 हाइवे पर तीव्रगति से बाइक चला रहे युवको के बीच हुई कहासुनी व मारपीट के बाद घर आने पर दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के घरों पर बोले गए हमलों के दौरान हुई फायरिंग व मारपीट में तीन युवक घायल हो गये। दोनो पक्षों की ओर से किए गए हमलों से मोहल्लों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल व पुलिस बल ने दोनों पक्षों के कुछ युवको को पकड़ लिया है। 
बताते हैं कि शनिवार शाम शाहजहांपुर से तिलहर के मोहल्ला घेरचौबा निवासी शिवांग अपने चार साथियों के साथ दो बाइको से तिलहर आ रहा था। इसी दौरान तिलहर के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी दानिश अपने कुछ साथियों के साथ दो बाइको से तिलहर आ रहे थे। बंथरा स्थित रूहेलखंड अस्पताल के समीप दोनों पक्षों की तेज गति से आ रही बाइकें आपस में टकरा जाने के कारण कहासुनी हो गई। बताते हैं कि कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई। एक दूसरे को देख लेने की धमकी देकर दोनों पक्ष तिलहर आ गए। 
विज्ञापन

मोहल्ला कच्चा कटरा के दानिश का कहना है कि घर आने पर जब घरवालों को यह बात पता लगी तब वह मोहल्ला घेरचौबा में जाकर शिकायत करने पहुंचे। इस दौरान लोग हमलावर हो गए। उधर घेरचौबा के शिवांग व अन्य लोगों ने बताया कि दानिश के घर के तमाम लोग असलाह आदि लेकर घरों में घुस गए तथा मारपीट व फायरिंग करके दो लोगों को घायल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दानिश का आरोप है कि उसके परिवार वाले जब घर चले आए तभी कुछ देर बाद घेरचौबा के कुछ लोगों ने मोहल्ले में आकर हम लोगों के यहां हमलावर हो गए तथा फायरिंग कर दी, जिससे तौहीद घायल हो गया। घटना के बाद दोनों मोहल्लों के लोगो में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।

कोतवाल दया चंद्र शर्मा ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती है जो भी दोषी है उनके खिलाफ  मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed