{"_id":"57cd94084f1c1b7f2f317485","slug":"after-being-offered-to-children-grandma-will-take-a-decision-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोग के बाद बच्चों के बारे में निर्णय लेगी दादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोग के बाद बच्चों के बारे में निर्णय लेगी दादी
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के बारे में निर्णय लेगी दादी
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बसंतापुर के सुखजीत सिंह की हत्या में उसकी पत्नी रमनदीप कौर और दोस्त मिट्ठू सिंह के जेल जाने के बाद सुखजीत के दो बच्चों को इंग्लैंड भेजने या भारत में ही रखने के बारे में भोग के बाद निर्णय लिया जाएगा।
सुखजीत की मौत से उसकी मां वंश कौर बेहद गमजदा हैं। अब अभी तक पुत्र की हत्या के सदमे से उबर नहीं सकी हैं। वंश कौर लोगों से बेहद कम मिलजुल रही हैं और ज्यादा बात भी नहीं कर रही हैं। उनका कहना है कि सब कुछ लुट जाने के बाद अब बोलने को रह ही क्या गया है। सोमवार को भी तमाम रिश्तेदार और पास पड़ोस के लोग सुखजीत के घर मौजूद रहे और वंश कौर को सांत्वना देते रहे।
मंगलवार को सुखजीत की आत्मा की शांति के लिए अखंड पाठ रखा जाएगा और भोग के बाद दादी वंश कौर अपने दो पौत्रों के बारे में कुछ निर्णय लेंगी। दोनों बच्चे पिता की मौत और मां के जेल जाने से बेहद दुखी हैं। सुखजीत के बहनोई इंग्लैंड निवासी कुलदीप सिंह टुरना ने कहा कि सुखजीत के बच्चों को इंग्लैंड ले जाने के लिए वह पुलिस से बात करेंगे।
विज्ञापन
ब्रिटिश कांसुलेट बच्चों को लेकर फिक्रमंद
शाहजहांपुर। बसंतापुर में अपनी पत्नी और दोस्त के हाथों मौत के घाट उतारे गए ब्रिटिश नागरिक 34 वर्षीय सुखजीत सिंह उर्फ सोनू के बेटों की हिफाजत को लेकर ब्रिटिश कांसुलेट ज्यादा फिक्रमंद है। उनके हालचाल के बारे में लगातार स्थानीय पुलिस-प्रशासन से इनपुट लिया जा रहा है। दोनों बच्चे ब्रिटिश नागरिक हैं और उनके सुरक्षित ब्रिटेन वापसी पर कांसुलेट का पूरा जोर है। जेल जा चुकी सोनू की पत्नी रमनदीप कौर के बारे में हुई कार्रवाई संबंधी पुलिस से प्राप्त ब्योरों व विधिक दस्तावेजों से कांसुलेट अधिकारी संतुष्ट हैं। एसपी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि ब्रिटिश मूल वाले दोनों बच्चों के बारे में कांसुलेट जो भी सहयोग चाहेगा, पुलिस के स्तर पर तत्परता से मुहैया करा दी जाएगी।
दो बीएमडब्ल्यूू, दो मकान सहित बड़ी संपत्ति का मालिक था सोनू
पुवायां। इंग्लैंड में सुखजीत उर्फ सोनू के पास दो बीएमडब्ल्यू कार, दो कोठियां और करोड़ों रुपये की संपत्ति है। दोनाें कोठियों की ही कीमत 20 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। सुखजीत ने कुछ दिन पूर्व एक दुकान बेची थी। इसके अलावा मां वंश कौर ने भी उसे 30 लाख रुपये भेजे थे। सुखजीत के छोटे बहनोई पुवायां के गांव गदाईसांडा निवासी हरविंदर सिंह ने बताया कि वह डर्बी में रह चुका है। रमनदीप कौर वहां एक मॉल में मैनेजर थी। सुखजीत उसे कहीं भी आने जाने से नहीं रोकता था। वह सुखजीत को बेहद प्यार करता था। रमनदीप प्रताड़ित करने का झूठा आरोप लगा रही है।
हत्या के दौरान भारत में थे रमन के माता-पिता
पुवायां। सुखजीत की एक सितंबर की रात हत्या की गई थी। दो सितंबर को सुखजीत के सास-ससुर डर्बी के लिए फ्लाइट पकड़ने गए थे। इस बीच सुखजीत की बहन कुलविंदर कौर को हत्या की जानकारी हुई तो उसने सुखजीत के सास-ससुर को फोन कर कहा कि प्लीज भारत में ही रुक जाओ, सुखजीत की हत्या हो गई है, लेकिन दोनों भारत में नहीं रुके और डर्बी के लिए फ्लाइट पकड़ ली।