{"_id":"ae296917b5c1ed4abb8ba244114eb752","slug":"after-48-hours-a-mile-away-could-not-decide-tahrir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे बाद भी डेढ़ किमी की दूरी तय नहीं कर पाई तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
48 घंटे बाद भी डेढ़ किमी की दूरी तय नहीं कर पाई तहरीर
तिलहर।
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
मंडी समिति की हाईवे चौड़ीकरण के दौरान निकली लाखों रुपये र्की इंटें और लोहे की चोरी के मामले में मंडी सचिव की तहरीर 48 घंटे बाद भी डेढ़ किमी की दूरी तय करके कोतवाली तक नहीं पहुंच पाई है। सचिव तहरीर देने की बात कह रहे हैं, जबकि पुलिस तहरीर मिलने से इनकार कर रही है।
मालूम हो कि 20 मार्च को कुछ लोगों ने मंडी समिति की लाखोें की ईंटें और लोहा गायब कर दिया। इसके लिए समिति के कर्मचारियों को दो हजार रुपये प्रति ट्राली की दर से भुगतान भी किया गया। मंडी उप निदेशक शिवपूजन यादव ने जब इस मामले में सचिव को फटकार लगाई तो सचिव ने एक व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। पुलिस तहरीर मिलने से इंकार कर रही है। सूत्रों का कहना है कि एक वरिष्ठ अधिकारी ने तहरीर कोतवाली भेजने से मना कर दिया है। इससे मंडी की ईंटों और लोहे को बेच रहे कर्मियों तथा खरीदने वालों की लाटरी निकल आई है।
मंडी समिति की ईंटेें और लोहा चोरी होने की बात मेरे संज्ञान में आई है। इसकी निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह मंडी सचिव हो, व्यापारी अथवा अन्य कर्मचारी। यदि सचिव पर कोई दबाव बनाकर गलत काम कराना चाहता है तो झूठी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
-शिवपूजन यादव, मंडी उपनिदेशक