फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   acxtident

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत

Mon, 09 Feb 2015 08:36 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 09 Feb 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
acxtident
थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र में गांव भरतापुर मोड़ के पास रविवार की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 30 वर्षीय चालक अरविंद जाटव की मौत हो गई। अरविंद बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के भेड़ा गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भेड़ा गांव में रहने वाले ओमपाल के बेटे अरविंद ने गांव के रामदयाल के साथ साझेदारी में गन्ने की खेती की थी। गन्ना कटने के बाद शनिवार को अरविंद ट्रैक्टर-ट्रॉली से फरीदपुर स्थित द्वारिकेश चीनी मिल में गन्ना डालने गया था। वहां से रात में वापस घर लौटते समय फतेहगंज पूर्वी-गढ़िया रंगीन मार्ग पर गांव भरतापुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। अरविंद ट्रैक्टर के नीचे दब गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से अरविंद को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। मृतक के परिवार वाले जोधपुर (राजस्थान) में मजदूरी करते हैं। गांव वालों ने उसके परिवार वालों को सूचना दे गई है। अरविंद का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिवार वालों के आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed