फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgs

Noida News: घर से बिना बताए निकले भाई-बहन लापता, बहन देवरिया पहुंची, भाई स्टेशन पर मिला

Thu, 08 Oct 2026 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
fdgs
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र से लापता हुए 10 वर्षीय बच्ची और आठ वर्षीय उसके भाई का पुलिस ने पता लगा लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पहले दनकौर से गाजियाबाद पहुंचे थे। वहां से बच्ची ट्रेन में सवार होकर देवरिया स्थित अपने परिजन के घर पहुंच गई, जबकि उसका भाई गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर उससे बिछड़ गया। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर बाल गृह में रखा है। परिजन को बच्ची के देवरिया पहुंचने की सूचना दे दी गई है।

कासना कस्बा निवासी महिला के मुताबिक वह एक फैक्टरी में काम करती हैं। छह अक्तूबर को वह रोज की तरह ड्यूटी पर गई थीं। शाम को घर लौटने पर 10 वर्षीय बेटी और आठ वर्षीय बेटा घर पर नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बच्चों की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई थी। एसएसआई राजेंद्र गौतम ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू की गई थी। दोनों बच्चों के बारे में परिजन को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed