{"_id":"412ecb0faf0f30f6416f44022850eb7b","slug":"accused-of-threatening-to-kill-misconduct-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान से मारने की धमकी दे रहे दुराचार के आरोपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जान से मारने की धमकी दे रहे दुराचार के आरोपी
पुवायां।
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही युवक पर नाबालिग पुत्री से दुराचार का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। आरोप है कि युवक जान से मारने की धमकी दे रहा है।
एक महिला ने पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल को उसकी 17 वर्षीय पुत्री मजदूरी पर धान की रोपाई करने जा रही थी। तभी पहले से घात लगाए बैठे युवक ने पुत्री को पकड़ लिया और तमंचा तानकर शोर करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके आरोपी उसकी लड़की को खाई में खींच ले गया और दुराचार किया। विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट भी की।
आरोपी के चुंगल से छटने के बाद लड़की ने शोर मचाया तो कुछ दूर खेत में काम कर रही दो लड़कियां मौके पर आईं तो आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देता हुआ भाग निकला। लड़की ने घर आकर मां को मामले की जानकारी दी। महिला के अनुसार आरोपी दो बार पहले भी लड़की के साथ दुराचार का प्रयास कर चुकी है, लेकिन लोकलाज के डर से उसने कहीं भी मामले की शिकायत नहीं की, इससे आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और उसने दुराचार की घटना को अंजाम दे डाला। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी एके सिंह का कहना है कि दुराचार के मामले की थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर दी गई होती तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाती। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।