फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused of taking bribes to work on JE

जेई पर रिश्वत लेकर काम करने का आरोप

Sun, 12 Apr 2015 09:18 PM IST
मिर्जापुर।
मिर्जापुर। Updated Sun, 12 Apr 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन
Accused of taking bribes to work on JE
 जिला पंचायत सदस्य प्रेमवीर सिंह चंदेल और क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप गुप्ता सहित ग्राम बहरिया के कई ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के क्षेत्रीय जेई पर तीन हजार रुपये लेकर गांव का फुंका ट्रांसफार्मर बदलने का आरोप लगाया है। इस बाबत क्षेत्रीय विधायक नीरज मौर्य को शिकायती पत्र देकर शासन स्तर से कार्रवाई कराने की मांग की गया है।
विज्ञापन

 पत्र में कहा गया है कि बहरिया का विद्युत ट्रांसफार्मर एक अप्रैल को खराब हो गया था। दो अप्रैल को क्षेत्रीय विद्युत अवर अभियंता सुरेंद्र मिश्र को सूचना देकर ट्रांसर्फामर बदलने का आग्रह किया गया। आरोप है कि जेई मिश्रा ने तीन हजार रुपये लेकर आने पर ही फुंका हुआ ट्रांसफार्मर बदलने की बात कही। शिकायती पत्र में ग्रामीणों का कहना है कि छह अप्रैल को चंदा कर 1500 रुपये में वाहन किराये पर करके फुंका हुआ ट्रांसफार्मर जिला मुख्यालय ले गए। तब जेई मिश्रा ने तीन हजार रुपये सुविधा शुल्क लेकर उन्हें नया ट्रांसफार्मर दिलवाया। पत्र पर जिला पंचायत सदस्य प्रेमवीर सिंह चंदेल, बीडीसी सदस्य दिलीप गुप्ता सहित वीरेंद्र गुप्ता, इंद्रपाल, राजवीर, देवसिंह, मुरली, श्यामवीर, रामवीर सहित कई ग्रामीणोें के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन


रिश्वत लेकर ट्रांसफार्मर दिलवाने का आरोप निराधार है। मिर्जापुर के स्टाफ के साथ कुछ लोग ट्रांसफार्मर लेने आए थे। उन्हें नया ट्रांसफार्मर दिलवा दिया गया है। जो चल रहा है। किसी से कोई पैसा नहीं लिया गया है। - सुरेन्द्र मिश्रा, जेई विद्युत उपकेंद्र मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरिया गांव के लोगों ने रिश्वत लेकर फुंका ट्रांसफार्मर बदलने का आरोप जेई पर लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है। मैं शासन स्तर से इस मामले की जांच कराके दोषी के विरुद्ध कार्रवाई कराऊंगा। - नीरज मौर्य, विधायक जलालाबाद क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed