फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused of rape and sent to prison

रेप के आरोपी को भेजा जेल

Sun, 12 Jul 2015 11:59 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Sun, 12 Jul 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accused of rape and sent to prison
शनिवार को थाना क्षेत्र के गांव में छह साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार करने के मामले में आरोपी अरविंद सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया है, वहीं पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को रोजा के एक गांव में 25 साल के वहशी अरविंद सिंह ने नमकीन का लालच देकर बच्ची को एक निर्माणाधीन मकान के कमरे मेें ले जाकर रेप किया था। पीड़िता के भाई द्वारा बचाव करने पर आरोपी ने पत्थर मारकर उसको घायल कर दिया।
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी अरविंद सिंह को मौके पर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी अरविंद सिंह के खिलाफ बलात्कार और पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस को बच्ची की प्राथमिक मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। प्रभारी निरीक्षक आरएन चौधरी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ बलात्कार होने की पुष्टि हुई है और आरोपी अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

परिवार से अलग था आरोपी अरविंद
रोजा के गांव में शनिवार को छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने वाला आरोपी अरविंद सिंह शराबी प्रवृत्ति का था। इससे उसके अन्य भाइयों ने संबंध तोड़ रखे थे। ग्रामीणों का कहना है कि सुरेश सिंह के तीन बेटों में एक अरविंद सिंह शराब का आदी हो गया और नशे के कारण गांव में अक्सर उत्पात मचाता था। इससे उसके दो अन्य भाई परेशान रहते हैं। उन्होंने अरविंद सिंह से अपना किनारा कर लिया था। आरोपी अरविंद के पिता का निधन हो चुका है।


सूचना के दो घंटे बाद तक नहीं पहुंची थी मौके पर पुलिस
बलात्कार की घटना के बाद आरोपी अरविंद सिंह को पकड़ने के बाद ग्रामीण पुलिस को दो घंटे तक कॉल करते रहे, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में ग्रामीणों ने स्वयं ही आकर आरोपी को पुलिस के हवाले किया ऐसा पुलिस ने अपने को बचाने के लिए किया। उसे डर था कहीं ग्रामीणों की पिटाई से आरोपी अरविंद सिंह के जीवन के साथ अनहोनी न हो जाए और वह फंस जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed