फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   aag se maut

आग से डेढ़ साल की बच्ची की मौत

Mon, 22 Dec 2014 07:36 PM IST
जलालाबाद (श्ााहजहांपुर)
जलालाबाद (श्ााहजहांपुर) Updated Mon, 22 Dec 2014 07:36 PM IST
विज्ञापन
रविवार देर शाम मिर्जापुर क्षेत्र के कसारी गांव में रहने वाले शिवराज के छप्परदार घर में आग लग गई, जिसमें एक डेढ़ साल की बच्ची की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव कसारी के रहने वाले शिवराज का शाम करीब छह बजे घर में पड़ा छप्पर धधक उठा और जब तक घरवाले कुछ समझ पाते कि तब तक पूरे घर में आग फैल गई। इस दौरान घर के लोग चीखकर बाहर भाग खड़े हुए, जबकि शिवराज की डेढ वर्षीय बेटी शिवानी पास के ही दूसरे छप्पर में लेटी सो रही थी।

बताते है कि जलता हुआ छप्पर उसके ऊपर गिर जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गई और कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान आग में शिवराम का सारा घरेलू सामान, गल्ला, बिस्तर और चारपाई आदि सामान जल गया।
विज्ञापन


सूचना पर एनटी ज्ञानेंद्र यादव, कानूनगो रामप्रकाश शर्मा लेखपाल हेमराज ने मौका मुआयना कर पीड़ित को खाने के लिए राशन, पांच कंबल और 57 सौ रुपये का चेक अहेतुक सहायता के रूप में उपलब्ध कराया। अग्निकांड में बच्ची की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed