फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A smuggler caught with the Smack million

दो करोड़ की स्मैक के साथ एक तस्कर पकड़ा

Wed, 16 Sep 2015 11:13 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 16 Sep 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
A smuggler caught with the Smack million
थाना निगोही पुलिस ने मंगलवार की रात हमजापुर चौराहा के पास चेकिंग कर रही थी, तभी सर्विलांस टीम वहां पहुंच गई और बताया कि तिलहर की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर तीन तस्कर नशीला पदार्थ लेकर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके एक तस्कर को दबोच लिया, जबकि दो तस्कर भाग निकले। उसके पास से चार सौ ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण शिवराम यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि निगोही पुलिस मंगलवार की रात हमजापुर चौराहा के पास चेकिंग कर रही थी, तभी सर्विलांस टीम सुरागरशी करते हुए वहां पहुंची और बताया कि उन्होंने पता चला है कि तिलहर की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग आ रहे हैं, जो किसी प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने तिलहर रोड पर गांव जहानपुर और विरासिन के बीच घेराबंदी कर ली, तभी एक बाइक आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देखकर उन्होंने रफ्तार तेज करके भागने की कोशिश की, लेकिन पुुलिस ने एक व्यक्ति को दबोच लिया, जबकि दो व्यक्ति मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए। तलाशी लेने पर उसके पास से चार सौ ग्राम स्मैक और 18 सौ रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम राजू वर्मा निवासी गांव खनपुरा थाना तिलहर बताया। उसने बताया कि कटरा क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी इरशाद स्मैक कहीं से लाता है वह और उसका भाई सर्वेश साथ मिलकर उसको बेचते हैं। इसके कब्जे से बरामद हुई बाइक पर आगे और पीछे अलग-अलग नंबर लिखा हुआ था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, 420, 467,468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को गैंग सरगना इरशाद और सर्वेश की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed