{"_id":"6ab43377a3ac805d9a05548b","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-136725-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: महिला सहित तीन लोगों ने निगला जहरीला पदार्थ, जीएमसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: महिला सहित तीन लोगों ने निगला जहरीला पदार्थ, जीएमसी में भर्ती
विज्ञापन
कठुआ। शहर और उसके आसपास के इलाके में एक महिला सहित तीन लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में कोई अज्ञात जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने तीनों की बिगड़ती हालत को देखते हुए उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, पुलिस ने इन मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला शहर के वार्ड 4 का है। इसमें एक 40 वर्षीय महिला रजनी पत्नी मोहिंदर पॉल ने संदिग्ध परिस्थितियों में कोई अज्ञात जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे हालत बिगड़ गई। परिवार ने आनन फानन में महिला को जीएमसी पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दूसरा मामला घाटी स्थित एक औद्योगिक इकाई में रहने वाले एक परिवार के सदस्य 19 वर्षीय नितेश कुमार पुत्र चुल्लो यादव निवासी बिहार (वर्तमान में निवासी घाटी) का इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं, अन्य मामला शहर के वार्ड 10 का रहने वाला 30 वर्षीय राहुल पुत्र पवन कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में कैप्टन सुनील चौधरी चौक में पास पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं पुलिस सभी मामलों में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ निगलने के पीछे की वजह की जांच में जुटी हुई है।