फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accountant and outsourced employee caught taking bribe

Bijnor News: रिश्वत लेते लेखाकार और आउटसोर्स कर्मचारी पकड़े

Thu, 24 Sep 2026 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Accountant and outsourced employee caught taking bribe
चांदपुर अ​धिशासी अ​भियंता कार्यालय में भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद की टीम द्वारा पकड़ा ले
चांदपुर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद की टीम ने बुधवार को विद्युत वितरण खंड चांदपुर के कार्यालय में 15 हजार की रिश्वत लेते लेखाकार और आउटसोर्स कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा है। विभागीय लिपिक से ही बिल पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद की टीम के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण अवतार ने बताया कि चांदपुर के मोहल्ला काजीजादगान निवासी शिवम विद्युत विभाग में बाबू है। उसने शिकायत की थी कि उससे बिजली विभाग में 43 हजार 870 रुपये के बिलों की टीआई (टेंपरेरी इम्प्रेस्ट शीट) अस्थायी पेशगी को बंद करने की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीम ने दोपहर करीब 3:05 बजे अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चांदपुर के कार्यालय के कमरा नंबर-5 में लेखाकार की सीट के पास लेखाकार अवधेश कुमार और आउटसोर्स कर्मचारी मोनू कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्वत की रकम मोनू कुमार द्वारा ली जा रही थी। अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार ने बताया कि शिवम विभाग में ही लिपिक है। वह मीटिंग में थे। लेखाकर अवधेश कुमार व बाबू शिवम के बीच में क्या बात चल रही थी, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

क्या होती है टीआई : बिजली विभाग में बिजली अधिकारियों और बाबुओं को विभागीय मद से छोटे मोटे काम कराने के लिए एडवांस पैसा लेने की व्यवस्था होती है। इसे ही विभाग में टीआई (टेंपरेरी इम्प्रेस्ट शीट) अस्थायी पेशगी भी कहा जाता है। चांदपुर में भी लिपिक शिवम विभाग में स्टेशनरी आदि कार्यों के लिए टीआई पास करा रहा था। इसे पास कराने के नाम पर ही यह रिश्वत मांगी जा रही थी।े

चांदपुर अधिशासी अभियंता कार्यालय में भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद की टीम द्वारा पकड़ा ले

चांदपुर अधिशासी अभियंता कार्यालय में भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद की टीम द्वारा पकड़ा ले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed