{"_id":"6ab433aa7fd065f26b0db024","slug":"an-ambulance-stolen-from-the-chc-crashed-into-a-tree-and-overturned-into-a-ditch-kanpur-news-c-220-1-akb1007-149442-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएचसी से चोरी कर ले जाई जा रही एंबुलेंस पेड़ से टकराकर खड्ढ में पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएचसी से चोरी कर ले जाई जा रही एंबुलेंस पेड़ से टकराकर खड्ढ में पलटी
विज्ञापन
डेरापुर। सीएचसी डेरापुर से मंगलवार रात को चोर 102 एंबुलेंस चोरी कर ले गए। चोरी कर भागने के दौरान कानपुर-इटावा हाईवे के पास अनियंत्रित हुई एंबुलेंस पेड़ से टकराकर खड्ड में पलट गई। हादसे में एंबुलेंस पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि चोर मौके से भाग निकले। एंबुलेंस चालक की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।
सीएचसी डेरापुर में तैनात 102 एंबुलेंस के चालक शैलेश यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह बुधवार रात को ड्यूटी पर थे। रात करीब 12:40 बजे पर वह गर्भवती महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाने के बाद सीएचसी लौटे थे। उसने एंबुलेंस परिसर में खड़ी कर आरोप है कि तड़के करीब सवा तीन बजे चोर परिसर से एंबुलेंस चोरी कर ले गए। कुछ देर बाद जब चालक की नजर पड़ी तो वाहन अपने स्थान पर नहीं था।
तलाश शुरू करने पर पता चला कि एनएच-19 पर थानवापुर के पास एंबुलेंस पेड़ से टकराकर खाई में गिरी पड़ी है। मौके पर जाकर देखा तो एंबुलेंस पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त थी। इसपर उन्होंने घटना की जानकारी एंबुलेंस सेवा के जिला प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्वकर्मा व उच्चाधिकारियों को दी है। डेरापुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अस्पताल से एंबुलेंस चोरी कर ले जाने प्रयास करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।