{"_id":"46e4020f5671aa8a4b77d056656c25b7","slug":"a-man-destructed-in-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने मंदिर में की तोड़फोड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने मंदिर में की तोड़फोड़
अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Fri, 05 Feb 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही रोड पर मोहल्ला हाथीथान में बने शिव मंदिर की मोहल्ले के ही
विज्ञापन
सुभाष नाम के पुजारी देखभाल करते हैं। सुबह करीब चार बजे उन्होंने मंदिर
खोला और साफ-सफाई करने के बाद निकल गए। पांच बजे के आसपास एक मानसिक रूप से
बीमार युवक मंदिर में घुस आया और उसने शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा जमीन से
उखाड़ दी। इसके बाद उसे हनुमान जी की मूर्ति पर लगा शीशा तोड़ दिया।
तोडफ़ोड़ की आवाज सुनकर राहगीर मंदिर पहुंच गए। मूर्ति टूटी-फूटी देखकर
लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने उस युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई
शुरू कर दी। देखते ही देखते मंदिर के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना
पर मौके पर सदर पुलिस पहुंच गई और उसे थाने ले आई। पूछताछ में युवक ने
अपना नाम शिव और निवासी आगरा बताया। पकड़ा गया युवक थाने में तरह-तरह की
बातें कर रहा है। इंस्पेक्टर जेपी तिवारी के मुताबिक मंदिर में तोड़फोड़
करने वाला युवक मानसिक रूप से बीमार है। उससे पूछताछ करने की कोशिश की जा
रही है।