फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अश्लील वीडियो, फोटो बनाकर वायरल करने में तीन पर रिपोर्ट

अश्लील वीडियो, फोटो बनाकर वायरल करने में तीन पर रिपोर्ट

Fri, 19 Apr 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
अश्लील वीडियो, फोटो बनाकर वायरल करने में तीन पर रिपोर्ट
पुवायां (शाहजहांपुर)। नाबालिग के अश्लील फोटो और वीडियो क्लिप बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के भाई की ओर से तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ लिया है। सीओ ने घटना स्थल का मुआयना किया और लोगों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब 15 दिन पूर्व उसकी 15 वर्षीय बहन चारा काटने खेत पर गई थी। गांव का साहिल अपने तीन साथियों के साथ खेत पर उसकी बहन को मिला और चारों लोग उसे जबरदस्ती गन्ने के खेत में उठा ले गए। सभी ने मिलकर उसके अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। उसकी बहन को धमकी दी गई कि कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन

आरोपी लगातार उसकी बहन को धमकी देकर फोटो, वीडयो वायरल करने की बात कहने लगे। परेशान होकर बहन ने घर वालों को जानकारी दी तो वह लोग इसकी शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंचे तो उनके परिवार के लोगों ने जातिसूचक गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी दी और बुधवार को फोटो वायरल कर दिए। पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर चारों युवकों के खिलाफ धारा 354बी, 506, पाक्सो और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है। बृहस्पतिवार को सीओ अरुण पुवायां ने मौके पर पहुंचकर जांच की और लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed