{"_id":"5c6864b0bdec2229d23980ba","slug":"91550345392-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के टैंक से तीन हजार लीटर ईंधन चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप के टैंक से तीन हजार लीटर ईंधन चोरी
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर) नेशनल हाईवे किनारे निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के टैंक से चोर करीब तीन हजार लीटर पेट्रोल चोरी कर ले गए। पंप मालिक की ओर से शनिवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
मोहल्ला अफरीदी निवासी कलीमउश्शान खां ने पुलिस को बताया कि उनका विद्युत सब स्टेशन के पास नेशनल हाईवे किनारे जीशान हाईवे प्वाइंट के नाम से पेट्रोल पंप निर्माणाधीन है। उसने पेट्रोल व डीजल की डिलीवरी काफी समय पहले ले ली थी। बुधवार की रात चोर पेट्रोल पंप के टैंक का ताला तोड़कर करीब तीन हजार लीटर पेट्रोल चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह लगभग छह बजे जब वह पंप पर पहुंचे तो उन्हें पेट्रोल चोरी हो जाने का शक हुआ। जब उन्होंने टैंक में गेज डालकर पैट्रोल चेक किया तो करीब 3000 लीटर पेट्रोल गायब था। पंप मालिक की ओर से शनिवार को पुलिस को तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि चोरों की सुरागरसी की जा रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश होगा।