{"_id":"5a48e10a4f1c1b10788b5cd2","slug":"91514725642-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा चार के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कक्षा चार के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
छात्र काे चाकू से गाेदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के बाहर बंद मेंथा प्लांट के पास पड़ा मिला शव
एएसपी ने मौका मुआयना किया, घटना की जानकारी ली
फारेंसिक और डॉग स्क्वॉयड टीम भी पहुंची मौके पर
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।
मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव पिपरी निवासी कल्यान पाल के दस वर्षीय बेटे अमित पाल की शनिवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर बंद पड़े मेंथा प्लांट के पास रविवार सुबह पड़ा मिला। महिलाएं सुबह 6:30 बजे उपले पाथने गई, तब जानकारी हुई। एएसपी ग्रामीण ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए। फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड भी मौके पर पहुंचा। परिवार के लोग रंजिश से इंकार कर रहे हैं।
अमित पाल गांव में ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था। शनिवार रात 8:30 बजे खाना खाने के बाद वह घर से बाहर निकल गया। पिता कल्यान और मां राजेश्वरी ने सोचा दूसरे मकान में दादी सुंदरी के पास सो गया होगा। इसलिए परिवार के लोग निश्चिंत थे। सुबह जागने पर लगभग 6:30 बजे कल्यान ने घर में चाय बनने पर बेटे अमित के बारे में पूछा, तभी गांव की महिलाओं से जानकारी मिली कि गांव के बाहर मेंथा प्लांट में बच्चे की लाश पड़ी है। बच्चे की लाश पड़ी होने की सूचना पर कल्यान और राजेश्वरी मौके पर पहुंचे, तो बेटे की लाश देखकर उनके होश उड़ गए। बेटे को चाकू से गोदने के साथ पेट भी फाड़ा गया था। पेट और सीने पर चाकू के निशान थे। मुंह में चोट लगी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर एसओ धनंजय सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। फिर एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य भी गांव पहुंच गए और घटनास्थल का मुआयना किया। फारेंसिक टीम ने भी मौके से फिंगर प्रिंट लिए और डॉग स्क्वायड ने भी सुरागरसी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
अमित की हत्या में अभी परिवार के लोग किसी से भी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। मामले में गहराई से पड़ताल की जा रही है। मृतक के पिता की ओर से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
- केबी सिंह, एसपी