फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   घर से भागकर जा रही छात्रा पकड़े जाने पर नहर में कूदी

घर से भागकर जा रही छात्रा पकड़े जाने पर नहर में कूदी

Sat, 15 Jul 2017 07:22 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
घर से भागकर जा रही छात्रा पकड़े जाने पर नहर में कूदी
पुवायां (शाहजहांपुर)। फेसबुक पर प्रेमप्रसंग के बाद प्रेमी के बुलावे पर स्कूल छोड़कर पंजाब जा रही छात्रा को घरवालों ने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया। घर लाते समय छात्रा ने चलती गाड़ी से शारदा नहर में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की लेकिन गोताखोरों ने उसे बचा लिया है।
विज्ञापन

बंडा क्षेत्र की एक लड़की पुवायां के एक कॉलेज में इंटर की छात्रा है। कुछ समय पहले फेसबुक पर उसकी पंजाब के एक युवक से मित्रता हो गई। बातचीत बढ़ी तो दोनों में प्यार हो गया। युवक ने छात्रा को शादी के बाद में पंजाब में रखने और हर सुख-सुविधा देने के सपने दिखाए। उसके बुलावे पर शनिवार को छात्रा घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। छात्रा के न आने पर स्कूल प्रबंधन ने घर फोन किया तो पता चला कि वह स्कूल जाने की कहकर घर से निकली है।
विज्ञापन

छात्रा के घर से जाने और स्कूल न पहुंचने से घरवालों में खलबली मच गई। उन्होंने शाहजहांपुर में अपने रिश्तेदारों को सूचना देकर छात्रा को बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर तलाश करने को कहा। रिश्तेदारों ने तलाशा तो छात्रा रेलवे स्टेशन पर मिल गई। सूचना पाकर स्कूल के प्रबंधक और छात्रा के घरवाले स्टेशन पहुंच गए और छात्रा को टवेरा गाड़ी से लेकर घर के लिए चल दिए। पुवायां-शाहजहांपुर रोड पर कोरोकुइयां के पास छात्रा ने चलती गाड़ी से नहर में छलांग लगा दी। जब तक गोताखोर उसे बचाने नहर में कूदे तब तक वह करीब आधा किमी बह गई, लेकिन गोताखोरों ने उसे जीवित निकाल लिया। पुलिस ने इस मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल साइट पर सक्रिय हैं धंधेबाज
पुवायां। फेसबुक और व्हाट्सऐप आदि सोशल साइट्स पर ऐसे लोग भी सक्रिय हैं जो छात्राओं को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उन्हें घर से भागने के लिए तैयार कर लेते हैं। झांसे में फंसने वाली लड़कियों को दूरदराज के शहरों में बुलाकर उन्हें गलत धंधों में धकेल दिया जाता है। जब तक लड़की को अपनी गलती का अहसास होता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। कुछ समय पहले पुवायां की भी एक किशोरी फेसबुक पर एक युवक के प्रेमजाल में फंस गई थी और उसके बुलावे पर गोरखपुर चली गई थी। वहां से कई महीने बाद वह बमुश्किल घर लौट पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed