{"_id":"594fc3234f1c1b09178b4807","slug":"91498399523-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानी की हत्या आरोपी भेजा गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नानी की हत्या आरोपी भेजा गया जेल
Updated Sun, 25 Jun 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। नानी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी 18 जून को घटना के बाद से फरार चल रहा था।
मालूम हो कि गांव इमलिया निवासी कंधईलाल की 90 वर्षीय पत्नी महदेई की 18 जून की शाम उनके नाती अवधेश सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बकौल पुलिस, अवधेश नशेड़ी है। उसकी पत्नी रेनू का जेवर महदेई के पास रखा रहता था। चूंकि अवधेश कई बार जेवर गिरवी रख चुका था, इसलिए महदेई उसे जेवर नहीं देती थीं। अवधेश उनपर जेवर देने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने अपने ताऊ राजा सिंह की लाइसेंसी बंदूक से महदेई को गोली मार दी थी और फरार हो गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवधेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।