{"_id":"5ce1674abdec2207897f2526","slug":"81558275914-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने मंदिर में की शादी, परिजनों का घर में रखने से इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल ने मंदिर में की शादी, परिजनों का घर में रखने से इंकार
विज्ञापन
बंडा। मंदिर में शादी करने के मामले का खुलासा होने पर थाने पहुंचा तो दोनों के ही परिवार के लोग कन्नी काट गए। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी युगल को थाने से भेज दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बंडा के मोहल्ला बृजपाल नगर के एक युवक का मोहल्ला रामनगर की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 15 दिन पूर्व दोनों ने परिवार के लोगों को बिना बताए एक मंदिर में शादी कर ली और नौ मई को पुवायां तहसील पहुंचकर सहमति से शादी शपथ पत्र बनवा लिया। शपथ पत्र में शादी करने वाली युवती की बड़ी बहन ने गवाही दी थी।
रविवार को मामले की जानकारी शादी करने वाली युवती के पिता को मिली तो उसने घर में मौजूद शपथ पत्र में गवाह बनी बड़ी पुत्री को फटकार लगाते हुए थप्पड़ मार दिया। पिटाई से आहत युवती ने यूपी-100 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। इसके बाद पुलिस प्रेमी युगल और दोनों के परिवार के लोगों को थाने ले आई। थाने में शादी करने वाले युवक और युवती के परिवार वालों ने उनसे संबंध रखने से इंकार कर दिया और कहा कि दोनों कहीं भी जाकर रहें, लेकिन वह लोग उन्हें अपने घरों में नहीं रहने देंगे। इस पर पुलिस ने युवती को प्रेमी के साथ भेज दिया। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान सिंह ने बताया कि शादी करने वाले युवक युवती बालिग थे और लड़की पक्ष कोई कार्रवाई भी नहीं करना चाहता था, इस कारण युवती को प्रेमी के साथ भेज दिया गया है।