फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दरोगा का हाथ चबा कर भागा बदमाश

दरोगा का हाथ चबा कर भागा बदमाश

Tue, 09 Apr 2019 01:29 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
दरोगा का हाथ चबा कर भागा बदमाश
बंडा (शाहजहांपुर)। कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आए शातिर को पकड़ने पहुंची पुलिस का पहले तो महिलाओं ने रास्ता रोका। बाद में किसी तरह से पुलिस ने शातिर को पकड़ लिया। मौका पाकर शातिर ने दरोगा का हाथ दांत से काट लिया और पकड़ छूटते ही भाग गया। बाद में पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

बंडा निवासी बदमाश लव प्रीत सिंह शातिर बदमाश है। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटा है। सोमवार को बंडा थाने के दरोगा राजेश बाबू मिश्रा उसे गिरफ्तार करने पहुंचे थे। पुलिस उसके घर में घुसने लगी तो महिलाओं ने रास्ता रोक लिया। बाद में घर का दरवाजा बंद कर लिया। बमुश्किल पुलिस ने दरवाजा खुलवाने के बाद लव प्रीत को हिरासत में ले लिया। शोरशराबा होने पर यहां भीड़ भी जमा हो गई। दरोगा राजेश बाबू मिश्रा लव प्रीत को पकड़े हुए थे। उसने मौका पाकर दरोगा का हाथ दांत से काट लिया। इससे वह जख्मी हो गए। पकड़ छूटने पर लव प्रीत यहां से भाग निकला। दरोगा ने पीछा करके लव प्रीत को किसी तरह से पकड़ लिया। बाद में उन्होंने अस्पताल पहुंच कर मरहम पट्टी कराई। दरोगा ने बताया कि लव प्रीत की गिरफ्तारी किस मामले में की गई इसकी जानकारी एसओ को है, वही बताएंगे। इस संबंध में एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि नवंबर 2018 में मां दयावती ट्रेडर्स के स्वामी का दुकान बंद करते वक्त थैला चोरी हो गया था। इसमें दो लाख कैश था। इस मामले में जांच चल रही है। लवप्रीत को इसी मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। वह डीआईजी की मीटिंग में शाहजहांपुर हैं। वापस आने के बाद जांच और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने कई मामलों में आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था लेकिन वह दरोगा को जख्मीकर भागा तो दरोगा ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी(ग्रामीण)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed