फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी, ई-रिक्शा, मोबाइल लूटा

नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी, ई-रिक्शा, मोबाइल लूटा

Sun, 24 Mar 2019 11:04 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी, ई-रिक्शा, मोबाइल लूटा
बंडा (शाहजहांपुर)। बदमाशों ने एक युवक को नशीला पदार्थ देकर उसका ई-रिक्शा, नकदी, मोबाइल लूट लिया। युवक बेहोशी की हालत में रोड के किनारे पड़ा मिला। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बंडा के मोहल्ला रामनगर निवासी नियामत का 25 वर्षीय पुत्र राशिद ई-रिक्शा चलाकर परिवार की गुजार करता है। शनिवार दोपहर को कुछ लोग राशिद को ई-रिक्शा सहित पूरनपुर मार्ग पर ले गए थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने राशिद की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि गांव कंधरपुर और हेतम नगला के बीच एक युवक बेहोश पड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस राशिद को बंडा के सरकारी अस्पताल लाई। जानकारी पाकर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने राशिद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नियामत ने बताया कि उसके पुत्र के पास से नकदी, मोबाइल और ई-रिक्शा लूट लिया गया है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह वालियान ने बताया ई-रिक्शा चालक राशिद नशे की हालत रोड के किनारे बेहोश मिला था। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed