{"_id":"5c6afbaabdec2273970e5382","slug":"81550515114-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडा व मेलार्थियों के बीच मारपीट, दो महिलाओं सहित नौ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंडा व मेलार्थियों के बीच मारपीट, दो महिलाओं सहित नौ घायल
विज्ञापन
मिर्जापुर। ढाईघाट मेले में घाट के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ा करने को लेकर पंडा और मेलार्थियों के बीच हुई मारपीट में दोनो पक्षों की दो महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। इनमें एक वृद्ध महिला की हालत गंभीर है। उसे उच्च स्तरीय इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है। आरोप है कि पंडा पक्ष ने मारपीट के दौरान महिलाओं से अभद्रता की और दो महिलाओं से सोने के आभूषण लूट लिए। पुलिस ने दोनो पक्षों की ओर से तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
परौर थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी निवासी प्रमोद पुत्र रामलड़ैते ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर परिवार के साथ ढाईघाट गंगातट पर गंगा स्नान को गया था। रात्रि लगभग नौ बजे उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली गंगातट पर राजीव पंडा के घाट के सामने खड़ी थी तभी राजीव ने घाट के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को कहा। मना करने पर राजीव 7-8 लोगों के साथ ट्रॉली में बैठे लोगों को लाठी डंडों से मारने पीटने लगे। आरोप है कि मारपीट के दौरान राजीव व उनके साथियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की और शीला पुत्री रामरतन के गले से सोने की चैन व मीना पुत्री सुरेश के कानों से कुंडल नोंच लिए। मारपीट में रामलड़ैते की 60 वर्षीय पत्नी रामकली, प्रमोद व मुलायम, पंकज पुत्र अटलबिहारी व प्रदीप पुत्र रामरतन घायल हो गए। इनमें वृद्धा रामकली के सिर में गंभीर चोट आने के कारण हालत गंभीर है। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है।
वहीं दूसरे पक्ष के राजीव पंडा पुत्र रामगोपाल निवासी ग्राम ढाई ने पुलिस को दी तहरीर में ग्राम खजुरी थाना परौर निवासी रामलडै़ते के पुत्र सुमन लाल ,रामसिंह, मुलायम व प्रदीप पुत्र रामरतन सहित छह अज्ञात लोगों पर मारपीट कर उसे व उसकी पत्नी पूनम, विजय पुत्र गुड्डू और नेत्रपाल पुत्र राजाराम को लाठी डंडों से मारपीट कर लहूलुहान करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनो पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर दोनो पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वादी के बयानों के आधार पर लूट की धारा को गंभीर मारपीट में तरमीम कर दिया गया है।
सुधाकर पांडेय
प्रभारी निरीक्षक थाना मिर्जापुर