{"_id":"5b2aa4f34f1c1bb26e8b90b7","slug":"81529521395-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्थानों पर नकदी समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो स्थानों पर नकदी समेत लाखों की चोरी
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो स्थानों पर नकदी समेत लाखों की चोरी
पचदिउरा और हसौआ गांव में ही रात में चोरों का धावा
पुलिस ने मौका मुआयना कर ली जानकारी, दी गई तहरीर
फोटो-26,वीरपाल के बाग में पड़ा सामान।
अमर उजाला ब्यूरो
निगोही। थाना क्षेत्र के गांव पचदिउरा और हसौआ में एक ही रात में चोरों ने दो घरों से नकदी, बर्तन समेत लाखों की कीमत के जेवर चोरी कर लिए। चोर दोनों के मकान में दीवार फांदकर दाखिल हुए और घटना की जानकारी सुबह जागने पर हुई। मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
गांव हसौआ निवासी धर्मकृष्ण के पुत्र संजय कुमार खाना खाकर सपरिवार मंगलवार रात नौ बजे छत पर सो गए। इसी बीच दीवार फांदकर चोर उनके घर में घुस आए और नकदी, बर्तन, जेवर आदि सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह चार बजे संजय उठे और छत के नीचे आए तो देखा कि दोनो कमरों के ताले टूटे हैं और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। यह देखकर सन्न रह गए। संजय कुमार ने बताया मकान के पूरब की दीवार से चढ़कर चोर मकान में आए और दोनों कमरों में दीवान से टेंपो बिक्री के रखे 81 हजार रुपये,एक लॉकेट, एक जोड़ी झाले, दो अंगूठी, मंगलसूत्र, एक जोड़ी टप्स, एक जोड़ी पायल, कीमती साड़ियां, कपड़े, बर्तनों सहित लगभग चार लाख की चोरी करके चोर भाग गए। वहीं गांव पचदिउरा निवासी संजय तिवारी के घर भी चोरों ने धावा बोल दिया। वह भी सपरिवार खाना खाकर रात लगभग नौ बजे सपरिवार छत पर सो गए। रात तीन बजे उठे और नीचे आए तो कमरे के टूटे ताले, टूटे और अंदर बिखरा सामान देख सन्न रह गए संजय ने बताया कि चोर उनके यहां से एक हार, मांगबेदा, एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी कुंडल, पांच नथ, एक जोड़ी पायल, बच्चों के खड़ुआ, दो जोड़ी बिछिया, दो लाख रुपये की नकदी, कीमती कपड़े, बर्तनों सहित तीन लाख रुपये की चोरी करके भाग गए। थाने पर दोनों पीड़ितों ने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की है।
----------
गांव पचदिउरा में हुई चोरी का शक गांव के ही एक युवक पर किया है, जांच कर कार्रवाई होगी। गांव हसौआ में भी चोरी की सूचना है, यहां की भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आरके शर्मा, कार्यवाहक थानाध्यक्ष