{"_id":"5af0a6824f1c1b58098b85c8","slug":"81525720706-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने मालगाड़ी के बैगन की सील तोड़कर 64 बोरी चावल उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने मालगाड़ी के बैगन की सील तोड़कर 64 बोरी चावल उतारा
Updated Tue, 08 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालगाड़ी के बैगन की सील तोड़कर 64 बोरी चावल उतारा
आरपीएफ ने 64 बोरी चावल एफसीआई तरन तारन का बरामद
आरपीएफ चोरों की तलाश में जुटी
रोजा।
एफसीआई के चावलों से लोड रोजा से सीतापुर जा रही मालगाड़ी के बैगन की सील तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया है। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने रेलवे लाइन के किनारे 64 बोरी चावल बरामद कर लिया है। जिन पर एफसीआई तरन तारन का मार्क लगा हुआ था।
रविवार की रात करीब 11 बजे पंजाब के तरन तारन से एफसीआई की चावलों से भरी एक रैक मालगाड़ी रोजा से ऐबर गांव असम के लिए रवाना की गई थ। रोजा से करीब 20 किमी आगे उचौलिया-जेबीगंज के बीच में चोरों ने चलती ट्रेन के बैगनों की सील तोड़कर चावलों के बोरियों को नीचे फेंक दिया। इसी बीच यह सूचना आरपीएफ प्रभारी रोजा रामऔतार मीना को मिली। वह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ को मौके पर देखकर चोर चावलों की बोरी नहीं ले जा सके। आरपीएफ ने रेलवे लाइन के किनारे 64 बोरियां चावल से भरी बरामद कर मालखाने में जमा करा दिया है।
इस पूरे मामले में एफसीआई अथवा किसी भी सरकारी एजेंसी ने अभी तक चावलों की बोरियों पर किसी ने दावा नहीं किया है आरपीएफ का कहना ट्रेन के गंतव्य तक पहुचने पर माल शार्ट होने पर ही कार्रवाई होगी फिलहाल स्थानीय स्तर से जांच एनबी सिंह को सौंपी गई है।