फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   खुटार रेंज से काटी गई कोरों की लकड़ी बरामद

खुटार रेंज से काटी गई कोरों की लकड़ी बरामद

Sun, 04 Feb 2018 08:00 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
खुटार रेंज से काटी गई कोरों की लकड़ी बरामद
पुवायां (शाहजहांपुर)। खुटार रेंज से काट कर ले जाई जा रही एक ट्रॉली में कोरों के 22 वोटे सिंधौली रेंजर राजीव गुप्ता ने पकड़ लिए हैं। बरामद लकड़ी और ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया गया है। ट्रैक्टर स्वामी को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सिंधौली के रेंजर राजीव गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात खबर मिली कि खुटार रेंज से कोरों के कई पेड़ काटकर 22 वोटे लकड़ी पुवायां की ओर ले जाई जाएगी। इस पर उन्होंने पुवायां में निगोही रोड पर ट्रॉली की तलाश शुरू की। इस बीच गन्ने से भरी एक ट्रॉली को रोका गया तो ट्रैक्टर स्वामी गांव नगला लाहौरी के ओमकार ने टीम से ट्रॉली रोके जाने पर विरोध जताना शुरू कर दिया। शक होने पर गन्ना उतरवाया गया तो नीचे कोरों की लकड़ी के 22 वोटे लदे थेे।
विज्ञापन

इसके बाद पुवायां स्थित रेंज कार्यालय पर ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया गया और रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर स्वामी ओमकार को जमानत पर छोड़ दिया गया। रेंजर ने बताया कि बरामद लकड़ी की कीमत 60 हजार रुपये है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed