फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, आठ घायल

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, आठ घायल

Sun, 31 Dec 2017 11:55 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, आठ घायल
सड़क हादसा
कटरा के समधाना गांव से जा रहे थे ढाईघाट गंगा स्नान करने
विज्ञापन

कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर बरुआ गांव के पास हुआ हादसा


मदनापुर (शाहजहांपुर)।
गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर रविवार शाम 3:30 बजे बरुआ गांव के पास पलट गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।

थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव समधाना निवासी 50 वर्षीय बुद्धसेन, तोताराम की पत्नी 55 वर्षीय रामवती, 52 वर्षीय रघुवरदास, रामानंदन की पत्नी 60 वर्षीय अनारकली, रामदत्त की पत्नी 60 वर्षीय चंद्रकली, दोदराम की पत्नी 50 वर्षीय सुशीला और 57 वर्षीय घनश्याम, 45 वर्षीय सुदामा गांव की ही ट्रैक्टर-ट्रॉली से रविवार को मिर्जापुर क्षेत्र में ढाईघाट गंगा मेला कल्पवास पर जा रहे थे। शाम लगभग 3:30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर गांव बरुआ के पास पहुंची, तभी सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक करते समय अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे पलट गई। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार यह सभी घायल हो गए। घटना के बाद घायलों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया और फिर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां घायलों में बुद्धसेन और रघुवरदास की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed