फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   वाराणसी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, चालक घायल

वाराणसी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, चालक घायल

Wed, 16 Aug 2017 08:43 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, चालक घायल
रोजा (शाहजहांपुर)। बरेली-लखनऊ रेलमार्ग पर कौढ़ा स्टेशन के पास वाराणसी एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी। जिसमें लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। सहचालक किसी तरह से साथी को संभालते हुए ट्रेन को हरदोई ले गया। चालक को हरदोई जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे केजीएमसीयू रेफर कर दिया गया। बाद में अस्पताल पहुंचे परिजन घायल चालक को राममूर्ति हास्पिटल बरेली ले गए। इस दौरान करीब तीन घंटे तक क्यू न होने के कारण एक्सप्रेस ट्रेन को हरदोई में रोके रखा गया है।
विज्ञापन

यह वाक्या मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे का है। रोजा मुख्यालय के चालक जीके मिश्रा अपने सहायक विजय कुशवाहा के साथ ट्रेन का संचालन कर रहे थे । सहायक विजय कुशवाहा ने अधिकारियों को बताया कि कौढ़ा स्टेशन से पहले नो मैन क्रासिंग संख्या 285 के पास कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर एक कपड़े में बांधकर पत्थर फेंके।
विज्ञापन

कुशवाहा के अनुसार कपड़े में पत्थरों से भरे कुछ पत्थर लोको पायलट जीके मिश्रा को लगे, जिससे उनकी नाक, आंख से खून बहने लगा। उनकी हालत को देखते हुए सहचालक विजय ने घायल लोको पायलट को संभाला और ट्रेन को हरदोई तक ले गए। वॉकी-टॉकी पर कौढ़ा स्टेशन मास्टर के जरिये सूचना उच्च अधिकारियों को दी। हरदोई ट्रेन पहुंचने पर रेलवे के डॉक्टर और आरपीएफ के जवानों ने मदद करते हुए घायल चालक को जिला अस्पताल हरदोई पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें केजीएमसीयू लखनऊ रेेफ र किया गया । सूचना पर पहुंचे लोको प्रभारी हरकुमार त्रिवेदी और घायल चालक के बेटे आदेश मिश्रा ने उन्हें राममूर्ति अस्पताल बरेली में भर्ती कराया है, जहां चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है। ट्रेन का संचालन कर रहे चालक और सहचालक हरदोई स्टेशन को मेमो देकर अस्पताल चले गए, जहां तीन घंटे बाद बालामऊ से मालगाड़ी के चालक आशुतोष चतुर्वेदी को भेजकर वाराणसी एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस तक नही दे सकी रेलवे
रोजा। घायल लोको पायलट जीके मिश्रा को रेलवे एक अदद एंबुलेस तक नही दिला सकी। लिहाजा उन्हें निजी आटो से उनके सहायक ले गए और हरदोई जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पत्थरबाजी से अब तक आठ लोको पायलट हो चुके घायल
पिछले सालों में ट्रेन पर पत्थरबाजी की कई घटनाएं हो चुकीं हैं, जिनको रोकने के लिये रेलवे के पास कोई पुख्ता इंतजाम नही है। न ही रेलवे की सुरक्षा एजेंसियां ऐसे मामलो को गंभीरता से लेती हैं। लोको प्रभारी एचके त्रिवेदी बताते है बीते सालों में आठ लोको पायलटों को ट्रेन संचालन के समय पत्थरवाजी का शिकार होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed