फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   विवाहिता की गला दबाकर हत्या, रिपोर्ट दर्ज

विवाहिता की गला दबाकर हत्या, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 02 May 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की गला दबाकर हत्या, रिपोर्ट दर्ज
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। गांव गोरा महुआ में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। आरोप लगाया कि तीन लाख रुपये की मांग पूरी करने के बाद भी बहन की हत्या कर दी। भाई ने मृतका के पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना रोजा के गांव बिलंदापुर निवासी अनूप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन 28 वर्षीय रेखा की शादी छह वर्ष पहले गोरा महुआ गांव निवासी मुरली सिंह के बेटे पिंकू सिंह के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और दहेज में तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। उसने अपना खेत बेचकर तीन लाख रुपया उनको दे दिया, इसके बावजूद उसकी बहन के साथ मारपीट की जाती रही। बुधवार को बहन की ससुराल की तरफ से उसके मरने की सूचना मिली। जब वह अपने परिवार के साथ बहन की ससुराल पहुंचा, तो बहन का शव अस्त-व्यस्त पड़ा था। उसकी गर्दन पर गहरा निशान था और शरीर पर चोट के निशान भी थे। मृतका के भाई के मुताबिक बहन तीन माह के गर्भ से थी। उसके चार वर्ष की एक पुत्री भी है। मृतका के भाई की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पति पिंकू ,ससुर मुरली, देवर पंकज, सास गुड्डी को नामजद किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed