{"_id":"5cbf5b9cbdec2214323f5a08","slug":"71556044700-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर गए किसान का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खेत पर गए किसान का शव पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजा (शाहजहांपुर)। खेत पर गए किसान का शव गांव के बाहर कुछ दूरी पर नीम के पेड़ की एक टहने के सहारे खुद की तहमद से लगाए गए फंदे से लटका मिला। किसान ने खुदकुशी क्यो कि यह अभी साफ नहीं हो सकी है। परिवार वाले भी कुछ बोलने से इंकार कर रहे हैं।
रोजा थाने के गांव रामापुर नामकारी के रहने वाले 45 वर्षीय हरिद्वारी पुत्र हुलासी मंगलवार दोपहर घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकले थे। शाम तक वापस नहीं आए। शाम के वक्त गांव वालों ने देखा कि कुछ दूरी पर नीम के पेड़ से हरिद्वारी का शव लटका है। गले में उसी की तहमद का फंदा लगा हुआ था। चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। एक बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर सुरेंद्रपाल ने बताया कि मामला खुदकुशी का है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
घर में घुस लूटपाट, रिपोर्ट चोरी में दर्ज
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली की घनी बस्ती वाले मोहल्ला महमंद गढ़ी के एक व्यक्ति ने दो लोगों पर घर में घुसकर लूटपाट का आरोप लगाया है। मोहल्ले के कमर हाफिज का कहना है कि वह बच्चे को दवा दिलाने गया था। पत्नी घर पर थी। इसी दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार दो लोग घर में घुस आए। दोनों के पास तमंचे थे। तमंचे के बल पर उसके घर से पांच हजार रुपये नकदी और जेवर लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। बेहद घनी आबादी के मोहल्ले में इस तरह से लूट की बात मोहल्ले के लोगों के भी गले नहीं उतर रही। मामले में पुलिस ने चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।