{"_id":"5cb4d32fbdec2214367b8c52","slug":"71555354415-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबाइन से कुचलकर हेल्पर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंबाइन से कुचलकर हेल्पर की मौत
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। कंबाइन पर हेल्पर का काम करने वाले एक युवक की रविवार रात कंबाइन से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अभी उन्हें मामले की जानकारी नहीं दी गई है।
गांव कैमहरिया के सगीर खां का 17 वर्षीय पुत्र राकिब जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव चठिया के एक व्यक्ति की कंबाइन पर हेल्पर का काम करता था। रविवार रात कंबाइन चालक गांव कैमहरिया के मजरा भानपुर में गेहूं की फसल काट रहा था। रात करीब 12 से एक बजे के बीच चालक को नींद आ गई। इससे कंबाइन के आगे खड़े राकिब को चालक देख नहीं सका और वह पहिए के नीचे आकर कुचल गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे और शव को घर ले आए। शाम चार बजे तक पुलिस को मामले की सूचना नही दी गई थी। मृतक के भाई हरियाणा में काम करने गए हुए हैं। उनके वापस आने का इंतजार किया जा रहा है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था।