{"_id":"5c991b37bdec2213f01be3f0","slug":"71553537847-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्ना ने फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खन्ना ने फंदे से लटक कर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/रोजा। थाना रोजा के गांव शाहगंज(तिहार) निवासी शिवशंकर के 23 वर्षीय बेटे खन्ना ने फंदे से लटक कर जान दे दी। उसका शव गांव के बाहर सोमवार सुबह बिजली के खंभे पर दुपट्टे से लटका मिला। भाई सतीश ने मृतका की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
सतीश ने बताया कि भाई खन्ना की शादी चार वर्ष पहले नेकनामपुर निवासी रघुवीर की बेटी धनेश्वरी से हुई थी। शादी के एक साल बाद धनेश्वरी मायके में रहने लगी। इस दौरान भाई खन्ना, धनेश्वरी की विदा कराने के लिए कई बार गया लेकिन हर बार उसने साथ आने से मना कर दिया। रविवार को भाई लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव बिचपरी निवासी बहनोई महेश के साथ एक बार फिर पत्नी की विदाई कराने के लिए नेकरामपुर पहुंचा, तो वहां पत्नी ने फिर साथ आने से मना कर दिया। पत्नी व सास से मारपीट की स्थिति बन गई। आरोप है कि इस पर धनेश्वरी ने अपना दुपट्टा देते हुए ताना दिया कि अगली बार मुझे मुंह मत दिखाना। इसके बाद भाई, बहनोई के साथ घर आ गया लेकिन रात में किसी समय वह घर से बाहर निकल गया और पत्नी के दिए गए उसी दुपट्टे से उसने गले में फंदा कसा और गांव से कुछ दूरी पर बिजली के खंभे पर जाकर लटक गया। सोमवार सुबह लगभग छह बजे गांव के लोग उधर से गुजरे तब परिजनों को सूचना मिली। मृतक दो भाई था। चार बहनें जगत देवी, शीलू, लक्ष्मी, संगीता हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पिता विकलांग हैं, बूढ़ी मां पार्वती का रो-रोकर बुरा हाल है।
खन्ना के फंदे पर लटकने के मामले में जो तहरीर मिली है, उस पर अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
परमानंद पांडेय, सीओ सदर