{"_id":"5c953b51bdec22141f00e49b","slug":"71553283921-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग डालने का विरोध करने पर मारपीट में दंपती सहित तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंग डालने का विरोध करने पर मारपीट में दंपती सहित तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा (शाहजहांपुर)। होली पर युवती ने रंग डालने से मना किया तो कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की और घर में रखी बाइक भी उठा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव कमालपुर निवासी रामलड़ैते की पत्नी ऊषा देवी ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी पुत्री अपने बाबा को खेत पर खाना देने के बाद वापस आ रही थी। घर के पास आने पर गांव के ही एक व्यक्ति ने पुत्री पर रंग डाल दिया तो उसने रंग डालने पर आपत्ति जताते हुए शिकायत करने की चेतावनी दी, इससे आरोपी क्षुब्ध हो गया। शुक्रवार सुबह आरोपी कुछ लोगों को लेकर उसके घर आया और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे डंडों से पीटकर घायल कर दिया। बचाने आई पुत्री और पति को भी पीटकर घायल कर दिया गया।
महिला का आरोप है कि मारपीट करने वाले उसकी बाइक भी उठा ले गए। धमकी दी कि कहीं भी शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर मिल गई हैं जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार घायल
बंडा। गांव धर्मापुर के अनिल शुक्ला बृहस्पतिवार शाम बंडा से घर जा रहे थे। गांव के पास बाइक असंतुलित होकर रोड के किनारे लगी ईंटों से टकरा गई, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। जानकारी पाकर परिवार के लोगों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया है।